बदरीनाथ धाम डीजे विवाद पर उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री का अजीब बयान, शंख जानवर की हड्डी
बदरीनाथ धाम डीजे विवाद पर उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री का अजीब बयान, शंख जानवर की हड्डी
कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बदरीनाथ में शंख न बजाने संबंधी बयान पर निशाना साधा है।
देहरादून। बदरीनाथ धाम में शंख न बजाने को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कथित बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि शंख हड्डी नहीं, बल्कि समुद्र में पाए जाने वाले घोंघे जैसे नरम जीव का कैल्शियम कार्बोनेट से बना बाहरी खोल है। उन्होंने कहा कि शंख का सनातन परंपरा में विशेष धार्मिक महत्व है और मंदिरों में पूजा-अर्चना में इसका प्रयोग होता है।
कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि बदरीनाथ धाम में शंख न बजाने के पीछे धार्मिक और पौराणिक मान्यताएं हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर धार्मिक मर्यादा व पर्यावरणीय चिंताओं की अनदेखी की। उन्होंने मंत्री से कथित बयान पर माफी मांगने और मुख्यमंत्री से सरकार का पक्ष स्पष्ट करने की मांग की।