Department

Big Breaking:-अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: धार की तुनी क्षेत्र में दीवार गिरने से दो नेपाली मजदूरों की मौत, हवालबाग में भी तीन गंवा चुके हैं जान

अल्मोड़ा के धार की तुनी क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिरने से दो नेपाली मजदूरों की मौत हो गई। प्रशासन और SDRF टीम मौके पर पहुंची, राहत-बचाव कार्य जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

अल्मोड़ा। धार की तुनी क्षेत्र में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दीवार के मलबे के नीचे दबने से दो नेपाली मजदूरों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, मलबे में दबे दोनों मजदूरों को बचाया नहीं जा सका और उनकी मृत्यु की पुष्टि हो गई है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व हवालबाग ब्लॉक में भी मलबे में दबने की घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। राहत-बचाव दल आगे की कागजी व विधिक कार्रवाई में जुटा हुआ है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top