काशीपुर में नगर निगम के कूड़ा वाहन ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया और शव लेने से इनकार कर दिया।
काशीपुर । नगर निगम के कूड़ा वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। हाइडिल कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय आकाश पुत्र स्व. हरिओम शुक्रवार 11:30 बजे आसपास बाइक से अपनी बहन को लेने के लिए जसपुर जा रहे थे।
आकाश को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। स्वजन और अन्य लोगों ने अस्पताल में विरोध जताया। मौके पर पुलिस पहुंची हुई है। स्वजन ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया।