उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड के जसपुर में बैडमिंटन विवाद बना जानलेवा, 12 साल के बच्चे की चाकू से हत्या

जसपुर में बैडमिंटन खेलने के विवाद में एक 12 वर्षीय बच्चे, मोहम्मद ईशान, की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी नाबालिग फरार है।

काशीपुर। जसपुर क्षेत्र में बैडमिंटन खेलने को लेकर हुए मामूली विवाद में 12 वर्षीय बच्चे की चाकू लगने से दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद ईशान (12) पुत्र तसलीम निवासी लकड़ी मंडी का बैडमिंटन खेलने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने ईशान के सीने के पास चाकू से वार कर दिया।

गंभीर रूप से घायल ईशान को परिजन आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

इस दौरान जसपुर विधायक आदेश चौहान भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग ही है। जो मौके से फरार है। नाबालिग के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top