उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड के बर्फ से ढके इलाकों में आज पूरी हो जाएगी जनगणना, ये चार जिले हैं शामिल

उत्तराखंड के बर्फ से ढके इलाकों में आज पूरी हो जाएगी जनगणना, ये चार जिले हैं शामिल

उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में 1 सितंबर से चल रही जनगणना आज समाप्त हो जाएगी। इस डिजिटल जनगणना में 3 नगर पंचायतों और 131 गांवों में लगभग 52 हजार की जनसंख्या का अनुमान लगाया गया है।

देहरादून। प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में एक सितंबर से चल रहा जनगणना का कार्य बुधवार को पूरा हो जाएगा। अब तक पिथौरागढ़ व उत्तरकाशी में जनगणना पूर्ण हो चुकी है। केवल चमोली व केदारनाथ में ही थोड़ा कार्य बचा हुआ था जो समय से पूरा होने की उम्मीद है।

उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना का कार्य 17 अगस्त से स्वगणना के साथ शुरू हुआ। एक सितंबर से प्रगणकों ने घर-घर जाकर जनगणना की। तीन नगर पंचायत और 131 गांवों में चली इस जनगणना में तकरीबन 52 हजार की जनसंख्या अनुमानित की गई थी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top