उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड में एसआईआर का काम पूरा, इस दिन आएगी नई वोटर लिस्ट

उत्तराखंड में एसआईआर का काम पूरा, इस दिन आएगी नई वोटर लिस्ट

देहरादून। प्रदेश में एक माह से चल रहा विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। इसके साथ ही अभी तक एकत्र डाटा को फ्रीज कर दिया गया है।

अब अगले तीन दिन जिलों से जानकारी लेने के साथ ही मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। तीन अक्टूबर को इसका प्रकाशन कर दिया जाएगा।

एक सितंबर से शुरू हुआ एसआईआर का कार्य
प्रदेश में एसआईआर का कार्य एक सितंबर से शुरू हुआ था। इसके तहत सभी पूरी मतदाता सूची का गहन निरीक्षण किया गया। सभी मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया गया।

कहीं त्रुटि व शिकायत पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए। इस दौरान नामों पर भी आपत्तियां आमंत्रित की गईं, साथ ही मतदाताओं को पता बदलने की भी सुविधा दी गई।

इस प्रक्रिया के अंतिम चरण में फोटो सिमिलर एंट्री (पीएसए) और डाटा सिमिलर एंट्री (डीएसए) की प्रक्रिया भी बीएलओ एप के माध्यम से चलाई गई। इसमें ऐसे मतदाताओं को चिहि्नत किया गया जिनके नाम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों की मतदाता सूची में शामिल थे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top