रुड़की ऑनर किलिंग: पकड़ में आया बहन और युवक का हत्यारा अमन, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा
रुड़की में ऑनर किलिंग के डबल मर्डर मामले में मुख्य आरोपी अमन कश्यप को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
रुड़की। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में चार दिन पहले बहन रूपा और पड़ोसी युवक मुन्ना उर्फ सूरज की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित अमन को पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
झबरेड़ा क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम से आमना-सामना होने पर अमन ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आरोपित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।