देहरादून

Big Breaking:-6 महीने तक शिकायत दबाए बैठे अफसरों पर गिरेगी गाज, CM हेल्पलाइन को लेकर देहरादून डीएम सख्त

6 महीने तक शिकायत दबाए बैठे अफसरों पर गिरेगी गाज, CM हेल्पलाइन को लेकर देहरादून डीएम सख्त

देहरादून में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों को महीनों तक लंबित रखने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कड़ा रुख अपनाया है।

देहरादून। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें दर्ज कराकर महीनों तक बैठे रहने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं। 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों ने जिला प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए तो जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सीधे जवाबदेही तय करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

उन्होंने ऐसी सभी शिकायतों की दो दिन में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। साथ ही, शिकायत को फोर्स क्लोज करने से पहले संबंधित विभाग को प्रमाण पत्र देकर बताना होगा कि शिकायत पर वास्तव में क्या कार्रवाई हुई और शिकायतकर्ता की समस्या किस तरह दूर की गई।

कलेक्ट्रेट में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा के दौरान डीएम ने विभागवार लंबित मामलों की पड़ताल की। लंबे समय से अटकी शिकायतों पर उन्होंने नाराजगी जताई व अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर शिकायत बंद कर देने को निस्तारण नहीं माना जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top