उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड: पुलिस विभाग में फेरबदल, एक IPS समेत 14 अफसरों को मिली नई तैनाती, जानें किसे कहां भेजा गया

उत्तराखंड पुलिस विभाग में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। नई तैनाती के तहत कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड ने पुलिस विभाग में 14 अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक, 10 सीधी भर्ती के पुलिस उपाधीक्षक और पदोन्नति के बाद तैनाती पाने वाले तीन पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं।

आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार भेजा गया है। वहीं पदोन्नति के बाद राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पन्त को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय देहरादून में तैनाती मिली है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 10 पुलिस उपाधीक्षकों को भी विभिन्न जिलों में तैनाती दी गई है।

दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर, लव शर्मा और समीरण भट्ट को नैनीताल, तनुजा बिष्ट को टिहरी, आदित्य तिवारी को देहरादून, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग और विनय सिंह को नैनीताल भेजा गया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार नई तैनातियां जिलों और इकाइयों में रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से की गई हैं। अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विभागीय कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। ब्यूरो

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top