उत्तराखण्ड

Big Breaking:-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को मिले नए कार्यवाहक कुलपति, प्रो. बिष्ट छह माह के लिए नियुक्त

प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा का छह माह के लिए कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति नियमित कुलपति की नियुक्ति तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी, निवर्तमान कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद की गई है।

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट को अस्थायी नियुक्ति दी गई है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मंगलवार को आदेश जारी।

प्रो. बिष्ट को छह माह के लिए कुलपति पद पर नियुक्ति दी है। प्रो. बिष्ट विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ओर एसएसजे परिसर निदेशक पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

एसएसजे विवि के निवर्तमान कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का तीन वर्ष का कार्यकाल सोमवार को पूर्ण हो गया। विश्वविद्यालय अधिनियम में नियमित कुलपति की नियुक्ति तत्काल संभव नहीं होने के कारण यह नियुक्ति की गई है।

इसलिए अंतरिम व्यवस्था के तहत प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट को मंगलवार से छह माह के लिए कुलपति पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति नियमित कुलपति की नियुक्ति या अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगी।

प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। अब निवर्तमान कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद विश्वविद्यालय में नई नियुक्ति तक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट अंतरिम रूप से कुलपति की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top