उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव में छात्राओं को मिलेगा 50% आरक्षण, शासनादेश जारी
उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव में छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का शासनादेश जारी कर दिया गया है।
देहरादून। प्रदेश में छात्र संघ चुनाव में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण का शासनादेश गुरुवार देर शाम को शासन ने जारी कर दिया गया है। प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा एएस उनियाल ने पुष्टि की। अब केवल 14 सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में चुनाव कराने को लेकर स्थिति स्पष्ट करना बाकी है।
उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत एक सप्ताह पहले छात्र संघ चुनाव में छात्राओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा कर चुके हैं। जिसके बाद प्रदेश के 118 राजकीय महाविद्यालयों, तीन विश्वविद्यालयों परिसरों में हाेने वाले छात्र संघ चुनाव में लड़कियों को 50 प्रतिशत आरक्षण देेने की तैयारी की जा रही थी।