Nainital

Big Breaking:-30 रुपये के केले खरीदने के बाद खाते से उड़ गए 2.21 लाख, उत्तराखंड के हल्द्वानी में चौंकाने वाला मामला

30 रुपये के केले खरीदने के बाद खाते से उड़ गए 2.21 लाख, उत्तराखंड के हल्द्वानी में चौंकाने वाला मामला

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड हुआ, जहां 30 रुपये के केले खरीदने के लिए यूपीआई भुगतान करने के बाद उसके दो बैंक खातों से 2.21 लाख रुपये से अधिक की राशि निकाल ली गई।

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में 30 रुपये के केले खरीदकर यूपीआइ से भुगतान करने के बाद एक व्यक्ति के दोनों बैंक खातों से 2.21 लाख रुपये से अधिक की रकम निकल गई।

खाते का बैलेंस कम होने पर पीड़ित को साइबर फ्रॉड का पता चला। उसने साइबर क्राइम शाखा और बैंक हेल्पलाइन को सूचना देने के बाद मुखानी थाने में तहरीर दी है।

यूपीआइ से किया भुगतान
कमलुआगांजा निवासी एक व्यक्ति के अनुसार 12 सितंबर को वह दवा लेने ईसीएचएस आर्मी कैंट गया था। करीब 11:30 बजे घर लौटते समय नैनीताल बैंक मुखानी के पास फल विक्रेता से 30 रुपये के केले खरीदे और यूपीआइ से भुगतान किया।

करीब 12:30 बजे घर पहुंचकर बैंक बैलेंस चेक किया तो एक खाते में महज 175 रुपये और दूसरे में 385 रुपये शेष थे। इसके बाद वह एसबीआइ कुसुमखेड़ा शाखा पहुंचा, लेकिन बैंक बंद था। दोपहर करीब 1:30 बजे हल्द्वानी साइबर क्राइम शाखा में शिकायत दर्ज कराई और एसबीआइ हेल्पलाइन पर भी फ्राड की सूचना दी। दोनों खाते ब्लाक करा दिए गए।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top