Nainital

Big Breaking:-हल्द्वानी में बेलबाबा के आगे पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

हल्द्वानी में बेलबाबा के आगे पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की दुखद मौत हो गई है।

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा से आगे देर रात अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने बाइक झाड़ियों में पड़ी देखी। पास ही दो युवक अचेत अवस्था में पड़े थे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) ले गई। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार हादसा देर रात हुआ होने की आशंका है।

बाइक काफी दूर तक सड़क से नीचे झाड़ियों में जा गिरी थी।बाइक का नंबर यूके 06 बीएन 8480 बताया गया है। टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बाइक के नंबर और अन्य माध्यमों से युवकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे की सूचना उनके स्वजन तक पहुंचाने के लिए भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात सामने आई है। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top