उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड में लगेगा 80 हजार किताबों का मेला, ‘किताब कौतिक’ के लिए चुना गया ये शहर

23 से 25 अक्टूबर तक 16वां ‘किताब कौतिक’ आयोजित होगा, जिसमें 75 प्रकाशकों की 80 हजार पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी।

देहरादून। किताबों से दोस्ती और युवाओं में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 23 से 25 अक्टूबर तक दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘देहरादून किताब कौतिक’ आयोजित होगा। क्रिएटिव उत्तराखंड की ओर से होने वाला यह 16वां किताब कौतिक है। मेले में 75 प्रकाशकों की करीब 80 हजार पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी।

शनिवार को दून पुस्तकालय के एम्फी थिएटर में आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें आयोजन समिति का गठन किया गया। संयोजक हेम पंत ने बताया कि संस्था इससे पहले टनकपुर, बैजनाथ, चंपावत, पिथौरागढ़, द्वाराहाट, भीमताल, नानकमत्ता, रानीखेत, नई टिहरी, पंतनगर, गैरसैंण और डीडीहाट समेत विभिन्न शहरों-कस्बों में 15 किताब कौतिक करा चुकी है।

हेम पंत ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य महज 80 हजार किताबें देहरादून लाना नहीं, बल्कि युवाओं में जिज्ञासा, रचनात्मकता और पढ़ने की आदत का बीज बोना है। तीन दिवसीय आयोजन में साहित्यिक परिचर्चा, लेखकों से सीधी बातचीत, काव्य गोष्ठी, करियर काउंसिलिंग और सांस्कृतिक संध्याएं होंगी।

बच्चों के लिए विज्ञान और एआइ कोना, नेचर वाक, साहसिक खेल, पपेट निर्माण, भाषा-संस्कृति व वॉल पेंटिंग की कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। हस्तशिल्प स्टॉल और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

बच्चे लिखेंगे, खुद बनाएंगे अपनी किताब

किताब कौतिक से पहले विभिन्न स्कूलों के बच्चों के लिए पांच दिवसीय ‘बालप्रहरी बाल लेखन कार्यशाला’ होगी। बच्चे इसमें अपनी हस्तलिखित पुस्तकें तैयार करेंगे व मेले में उनका स्टाल भी लगाएंगे।

देशभर से साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता और रंगकर्मी भी आयोजन में शामिल होंगे। बैठक में हेम पंत, दयाल पांडे, भारती पांडे, प्रवीन कुमार भट्ट, रमाकांत बेंजवाल, बीना बेंजवाल, हेमा तिवारी, देवेश जोशी, प्रेम पंचोली, मनोज पांडे, दीप्ति भट्ट और प्रो. शशि समेत साहित्यकार, शिक्षक, शोधार्थी, रंगकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top