Rishikesh

Big Breaking:-ऋषिकेश में ममता शर्मसार: नवजात को अस्पताल में छोड़कर मां फरार, बच्चे की मौत

ऋषिकेश के एक सरकारी अस्पताल में एक मां ने नवजात को जन्म देने के बाद उसे छोड़कर फरार हो गई, जिसके बाद अस्वस्थ बच्चे की मौत हो गई।

ऋषिकेश। राजकीय उप जिला चिकित्सालय में मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। चार दिन पहले अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला अपने नवजात को छोड़कर फरार हो गई। अस्वस्थ नवजात ने पांच सितंबर को अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार एक सितंबर को एक महिला प्रसव पीड़ा से कराहते हुए अस्पताल पहुंची थी। उसके साथ एक पुरुष भी था। दोनों ने खुद को दंपती बताया। गर्भवती को अस्पताल में भर्ती करने से पहले स्टाफ ने दंपती से पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे। उन्होंने खुद को बिहार निवासी बताया और कहा कि अभी उनके पास दस्तावेज नहीं हैं।

महिला की स्थिति को देखते हुए स्टाफ ने उसे भर्ती कर उसका सुरक्षित प्रसव कराया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जन्म के बाद से ही बच्चे की हालत नाजुक थी। उसे सांस की दिक्कत हो रही थी। इसकी जानकारी दंपती को दे दी गई थी। प्रसव के दो दिन बाद तीन सितंबर को महिला मौका देखकर अपने नवजात बच्चे को वार्ड में ही छोड़कर गायब हो गई।

सीएमएस डा. आनंद सिंह राणा ने बताया कि महिला के गायब होने की सूचना उसी दिन कोतवाली पुलिस को दे दी गई थी। बच्चे की हालत खराब होने के कारण उसका उपचार सरकारी अस्पताल में ही जारी रखा गया, पांच सितंबर को उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना भी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि महिला का पता लगाया जा रहा है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top