Nainital

Big Breaking:-कैंची धाम में श्रद्धालुओं पर हमला, मामूली बात पर चले लाठी-डंडे… एक श्रद्धालु का सिर फटा

कैंची धाम में श्रद्धालुओं पर हमला, मामूली बात पर चले लाठी-डंडे… एक श्रद्धालु का सिर फटा

कैंची धाम में दर्शन करने आए गुरुग्राम के दो श्रद्धालुओं और कुछ लोगों के बीच मामूली बात पर मारपीट हो गई। इस घटना में एक श्रद्धालु संदीप कुमार का सिर फट गया, जिसे उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

भवाली। गुड़गांव से कैंची धाम में नीब करौरी महाराज के दर्शन को आए 2 श्रद्धालुओं की किसी बात को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट में एक पक्ष के 6 लोगों ने गुड़गांव निवासी संदीप कुमार उम्र 27 पुत्र मनोज कुमार सिन्हा और अभिमन्यु गुप्ता उम्र 26 पुत्र राम रुप गुप्ता निवासी गुड़गांव को बुरी तरह पीट दिया। जिसमें संदीप कुमार के सिर फट गया। वह लहूलुहान हो गया। जिसे देख एक पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए।

लोहे की रॉड और डंडों से हमला
घायल हालत में संदीप और उसका दोस्त अभिमन्यु भवाली सीएचसी पहुंचे। जहा चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घायलों ने बताया कि कैंची धाम के पास मामूली बात को लेकर पांच से छह लोगों ने उन पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। जिससे वह घायल हो गए।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top