नैनीताल में भारी भीड़, तस्वीरों में देखें… किस तरह सड़क किनारे रात बिताने को मजबूर हुए सैलानी
नैनीताल में तीन दिवसीय वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई और पुलिस के इंतजाम फेल हो गए।
नैनीताल। शहर में तीन दिनी वीकेंड पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ा तो सारी व्यवस्थाएं भी पटरी से उतर गईं। नैनीताल में वाहनों का दबाव बढ़ने से के एंट्री मार्गों लंबी कतार लगी रही। पुलिस ने सुबह से ही विशेष यातायात प्लान लागू किया, इसके बाद भी जाम से राहत नहीं मिली।
टैक्सी चालकों ने भी जमकर लूट मचाई। होटलों के कमरों का किराया महंगा होने के बाद भी होटल नहीं मिले तो पर्यटक बंद दुकानों के आगे, रिक्शा स्टेंड व बस स्टेशन में रात गुजरने को मजबूर रहे।
ऑफ सीजन में दो से तीन हजार रूपये में मिलने वाले कमरों के 12-12 हजार तक किराया वसूला गया। जिससे कई पर्यटक मल्लीताल व तल्लीताल रिक्शा स्टेंड, बस स्टेशन व बंद हो चुकी दुकानों व रेस्टोरेंट के आगे रात बिताते नजर आए।



