कॉर्बेट पार्क के बिजरानी जोन में जंगल सफारी के लिए एडवांस ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है, पर्यटक अब वेबसाइट के माध्यम से अपनी सीट बुक कर सकते हैं।
रामनगर। कॉर्बेट पार्क के बिजरानी में जंगल सफारी के लिए परमिट की एडवांस आनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। आज से वेबसाइट से पर्यटक व कारोबारी आनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
कॉर्बेट पार्क का बिजरानी पर्यटन जोन 30 जून से मानसून काल की वजह से बंद है। 15 अक्टूबर से बिजरानी जोन पर्यटकों के लिए खुलेगा। ऐसे में इस बार दस दिन बाद देरी से बुकिंग खोली जा रही है।
वेबसाइट बुकिंग के लिए रोज खोली जा रही है। परमिट बुकिंग भी एक एक दिन की हो रही है। उदाहरण के लिए 15 अक्टूबर को सफारी करने वाले पर्यटक 11 सितंबर को व 16 अक्टूबर को सफारी करने वाले 12 सितंबर को बुकिंग कराएंगे। बुकिंग कॉर्बेट की वेबसाइट Corbettgov.org पर होगी।
कॉर्बेटके पार्क वार्डन बिंदर पाल ने बताया कि इस बार से परमिट बुक करते समय पर्यटक की आईडी स्कैन कर अपलोड करनी होगी। पहले केवल आईडी नम्बर ही अपलोड किया जाता था। जबकि ढिकाला, दुर्गादेवी पर्यटन व रात्रि विश्राम की बुकिंग लगभग एक अक्टूबर से होगी।