Department

Big Breaking:-गढ़वाल आयुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, कहा- धाम में टोकन से ही श्रद्धालुओं को कराएं दर्शन

आयुक्त व आईजी ने बाबा केदार के दर्शन के लिए लागू टोकन व्यवस्था की समीक्षा की और निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से ही दर्शन कराए जाएं।

केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित, सुगम बनाने के लिए आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय व पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धाम क्षेत्र में संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान आयुक्त व आईजी ने बाबा केदार के दर्शन के लिए लागू टोकन व्यवस्था की समीक्षा की और निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से ही दर्शन कराए जाएं।

उन्होंने कहा कि शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल की उपलब्धता व पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती हो। उन्होंने कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने एवं धाम क्षेत्र में हो रही बर्फबारी के कारण फिसलन वाले स्थानों पर नियमित रूप से बर्फ हटाने, हेलिपैड पर यात्रियों की सुविधा के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, वरिष्ठ तीर्थपुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर व बीकेटीसी के सदस्य डाॅ, विनीत पोस्ती व तीर्थपुरोहित उपस्थित रहे।

महिलाओं और बुजुर्गों के लिए 20 वाहन आरक्षित

केदारघाटी टैक्सी यूनियन सोनप्रयाग ने महिला और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की सुविधा को देखते हुए 20 शटल वाहनों को उनके के लिए आरक्षित किया है। दरअसल सोनप्रयाग में बेरिकेडिंग पार करते हुए शटल वाहन में पहले बैठने के लिए हर किसी को जल्दी रहती है।

महिलाओं व बुजुर्ग व्यक्तियों को समय पर अनुकूल सीट नहीं मिल पाती है जिस कारण वे काफी देर बाद गारीकुंड ही पहुंच पाते हैं। इस समस्या को देखते हुए यूनियन ने ऐसे यात्रियों के लिए 20 वाहन आरक्षित किए हैं।

यूनियन के अध्यक्ष अंकित गैरोला ने बताया कि यूनियन ने ऐसे यात्रियों के लिए 20 वाहन आरक्षित किए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top