उत्तराखण्ड

Big Breaking:-गणेश चतुर्थी आज: दून में पूजा के लिए 2 घंटे 15 मिनट का शुभ मुहूर्त, ऐसे करें गणपति की स्थापना

गणेश चतुर्थी आज: दून में पूजा के लिए 2 घंटे 15 मिनट का शुभ मुहूर्त, ऐसे करें गणपति की स्थापना


देहरादून में गणेश चतुर्थी पर गणेश महोत्सव धूमधाम से शुरू हो गया है, जिसमें घरों और पंडालों में गणपति प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। सोमवार को सुबह 11 बजकर 2 मिनट से दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक पूजा और स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त है, जबकि विसर्जन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर होगा।

देहरादून। गणेश चतुर्थी पर पूज्य देव की प्रतिमा स्थापित कर सोमवार को गणेश महोत्सव शुरू हो गया। घरों में पूजा के साथ गणपति की प्रतिमा स्थापित की जा रही हैं। वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजक समितियों की ओर से बैंड बाजे के साथ गणपति की शोभायात्रा निकालकर पंडाल में विराजमान किया जा रहा है। 24 सितंबर तक नित्य भजन संध्या होगी जबकि 25 को नगर परिक्रमा के बाद अंनत चतुर्दशी पर विसर्जन किया जाएगा।

इससे पहले रविवार को पटेलनगर, प्रेमनगर, मन्नूगंज, धामावाला, क्लेमेनटाउन समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गणेश महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

रंगीन लाइटों से सजे पंडाल
पंडालों को रंग-विरंगी लाइटों से सजाया गया। वहीं कई जगह गणपति की प्रतिमा को रंग देकर अंतिम रूप दिया। देर शाम तक विभिन्न क्षेत्रों से लाकर लोगों ने मूर्तियों को पंडाल में रखा। सोमवार को क्षेत्र भ्रमण व पूजा अर्चना के बाद गणपति बप्पा को स्थापित किया जाएगा। लोगों ने घरों में भी बप्पा को विराजमान करने की तैयारी की है। इस दौरान भजन कीर्तन भी किए जाएंगे। वहीं विसर्जन की बात करें तो तीसरे, पांचवें, सातवें व 10वें दिन में विभिन्न आयोजन समिति विजर्सन करती हैं।

सुबह 11 बजकर दो मिनट से शुभ मुहूर्त
देहरादून के डॉ. आचार्य सुशांत राज के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सोमवार रहेगी। गणपति स्थापना और पूजा के लिए मध्याह्न का समय विशेष शुभ माना गया है। इस दिन सुबह 11 बजकर दो से दोपहर एक बजे कर 31 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। भगवान गणेश को दूर्वा, लाल फूल, फल और मोदक अर्पित किए जाएंगे। 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर होगा। हालांकि, श्रद्धालु परंपरा के अनुसार पहले भी विसर्जन कर सकते हैं। पूजा के लिए करीब 2 घंटे 15 मिनट का शुभ मुहूर्त है।

सड़क किनारे सजी मूर्तियां रही खास
घरों में भी मूर्ति स्थापित करने और पूजा सामग्री के लिए बाजार में खरीदारी की भीड़ रही। कुम्हार मंडी में लोगों ने छोटी से लेकर तीन-तीन फीट की प्रतिमा खरीदी। इसके अलावा पटेलनगर, निरंजनपुर, जीएमएस रोड, चकराता रोड समेत विभिन्न जगहों पर सड़क किनारे सजी सुंदर छोटी से बड़ी मूर्तियों ने लोगों के कदम रोकने पर मजबूर किया। प्रतिमा खरीदने के लिए यहां भी भीड़ रही।

गणेश उत्सव समिति का पटेलनगर, गणपति युवा सेवा समिति का मन्नूगंज स्थित पंडाल, गणेश उत्सव मंडल धामावाला का धामावाला बाजार, युवा मंडल का प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर के अलावा खुड़बुड़ा, राजपुर, धर्मपुर, क्लेमेनटाउन समेत विभिन्न क्षेत्रों में गणेश उत्सव का पंडाल सजाया जाता है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top