उत्तराखण्ड

Big Breaking:-गणेश चतुर्थी पर झमाझम बारिश, IMD का देहरादून सहित 7 जिलों में मूसलाधार वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट

गणेश चतुर्थी पर झमाझम बारिश, IMD का देहरादून सहित 7 जिलों में मूसलाधार वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश का दौर तेज हो गया है, देहरादून सहित सात जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, और अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के बाद बुधवार से बारिश में कमी आने की संभावना है।

देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का दौर तेज हो गया है। करीब एक सप्ताह बाद रविवार को देहरादून में जोरदार वर्षा हुई, जबकि पहाड़ों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ती रहीं। कुमाऊं के ज्यादातर क्षेत्रों में भी मेघ जमकर बरसे।

वर्षा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और दून का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। आज भी सात जिलों में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दून में करीब एक सप्ताह बाद झमाझम बारिश से चार डिग्री गिरा तापमान
रविवार को दिनभर बादलों की आवाजाही और वर्षा के दौर के कारण दून समेत कई क्षेत्रों में मौसम सुहावना रहा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की संभावना है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top