Department

Big Breaking:-चमोली में स्कूल जा रहे छात्रों के सामने आया भालू, दहशत में भागे बच्चे

चमोली के गोदली इंटर कॉलेज जा रहे 15 छात्र-छात्राओं के सामने ढोगड़म तोक में अचानक भालू आ गया, जिससे वे डरकर घर वापस लौट गए। इस घटना से ग्रामीणों और बच्चों में भय बढ़ गया है, जिसके बाद वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।

गोपेश्वर। चमोली के विकासखंड पोखरी के राजकीय इंटर कॉलेज गोदली जा रहे नेल गांव के 15 छात्र-छात्राओं के सामने ढोगड़म तोक में सोमवार सुबह अचानक भालू आ गया । भालू को देखते ही छात्र सहम गए और जोर-जोर से चिल्लाते हुए वापस घर की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि सभी छात्र सुरक्षित बच गए।

इस क्षेत्र में भालू के हमले से दो महिलाओं की खाई में गिरने से मौत भी हुई है। घटना के बाद भालू शनिवार को गांव में भी घुसकर मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा चुका है।

सुबह स्कूल जा रहे थे बच्चे

जानकारी के अनुसार, नेल गांव से नौली-गोदली सड़क के रास्ते छात्र-छात्राएं सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें भालू अपने बच्चों के साथ दिखाई दिया। अचानक भालू सामने आने से छात्रों में दहशत फैल गई। सभी छात्र रास्ते से ही वापस अपने घर लौट गए।

भालू की सक्रियता से लोगों की चिंता बढ़ाई

घटना के दौरान अरमान, साहिल, अजय, अरुष, प्रियांशु, अकोल, मोहित, अरदीप, मीनाक्षी, नेहा, अरुशी, मुस्कान, अमीषा, कशिश और प्रिया मौजूद थे। हाल ही में क्षेत्र में भालू के हमले में दो महिलाओं की मौत की घटना के बाद से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों में पहले से ही भय का माहौल बना हुआ है। ऐसे में आबादी और स्कूल जाने वाले रास्ते पर फिर से भालू की सक्रियता सामने आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।

बच्चे घर लौटकर आए

नेल गांव के छात्र अरमान और मीनाक्षी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे वे गोदली स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक भालू अपने बच्चों के साथ दिखाई दिया। भालू को देखते ही वे डर गए और दौड़कर अपनी जान बचाई। इसके बाद सभी छात्र घर वापस लौट गए।

गांव वालों ने वन विभाग से की गश्त दिलाने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में भालू की लगातार सक्रियता के कारण उन्हें रोजमर्रा के काम करने और बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लग रहा है। लोगों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

डीएफओ ने दी जानकारी

केदारनाथ वन जीव प्रभाग के डीएफओ रजत सुमन ने दूरभाष पर बताया कि वन विभाग की टीम जिस स्थान पर छात्रों को भालू दिखाई दिया है, वहां पेट्रोलिंग के लिए भेजी गई है। उन्होंने ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं से सतर्क रहने की अपील की है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top