उत्तराखण्ड

Big Breaking:-चमोली: वायुसेना के जवान आशीष का आकस्मिक निधन, पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

12 सितंबर को आशीष का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर पालम के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था 15 सितंबर की रात जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के कोठी गांव निवासी भारतीय वायुसेना के जवान आशीष जुयाल (37) का आकस्मिक निधन हो गया है। गुरुवार को उनके पैतृक घाट घटबगड़ में वायुसेना के जवानों द्वारा सलामी दी गई और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर किया गया।

जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर को आशीष का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर पालम के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था 15 की रात जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जवान के इस तरह अचानक चले जाने से पूरे क्षेत्र और कोठी गांव में शोक पसरा है।

तिरंगे में लिपटा देख परिजनों में मचा कोहराम
बृहस्पतिवार शाम साढ़े तीन बजे वायुसेना के जवान उनके पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक निवास कोठी गांव पहुंचे। जैसे ही तिरंगे में लिपटा जवान का शव घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया।

अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने नम आंखों से देश के वीर जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एयर फोर्स के वारंट आफिसर संजय कुमार, विधायक भूपाल राम टम्टा सहित कई ने उंहे श्रद्धांजलि अर्पित की। जवान आशीष अपने पीछे अपनी मां देवेश्वरी, पत्नी संध्या व छह साल की मासूम बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top