देहरादून के मोहब्बेवाला में सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
देहरादून। मोहब्बेवाला में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार सुबह सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार सुबह सीमेंट से भरा ट्रक आशारोड़ी से देहरादून की तरफ आ रहा था। मोहब्बेवाला ढाल पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान वहां से गुजर रहा बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पटेलनगर कोतवाली व क्लेमेनटाउन मौके पर पहुंच चुकी है। हादसे के बाद मुख्य हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस सड़क पर पलटे ट्रक को क्रेन से हटाने में जुटी है।
