देहरादून

Big Breaking:-देहरादून में डेंगू और स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ा, 36 नए मामले दर्ज

देहरादून में डेंगू और स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, बुधवार को जिले में डेंगू के 9 और स्वाइन फ्लू के 27 नए मरीज सामने आए हैं।

देहरादून। मौसम में बदलाव के बीच डेंगू व स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को जिले में डेंगू के 9 और स्वाइन फ्लू के 27 नए मरीज मिले हैं। वहीं, डेंगू के पांच और स्वाइन फ्लू के 16 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

डेंगू के नौ नए मामले

डेंगू के नौ नए मामलों में तीन देहरादून और छह अन्य जिलों से हैं। ग्राफिक एरा, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और हिमालयन इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में तीन-तीन मरीज भर्ती हैं। दून के संक्रमितों में झाझरा, हरभजवाला और रायपुर के मरीज शामिल हैं।

अन्य मरीज नोएडा, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, रुद्रप्रयाग और चमोली के हैं। जिले में डेंगू के अब तक 180 मामले आए हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए बुधवार को आशाओं और स्वयंसेवकों ने 14,553 घरों का सर्वे किया।

इस दौरान 71,289 कंटेनरों की जांच में 339 में मच्छर का लार्वा मिला। अब तक 9,91,208 घरों और 61,58,053 कंटेनरों की जांच की जा चुकी है। चिकनगुनिया के भी दो नए मामले मिले हैं, जिससे कुल संख्या 95 पहुंच गई है।

मलेरिया का कोई नया मामला नहीं

मलेरिया का कोई नया मामला नहीं मिला। उधर, स्वाइन फ्लू के 27 नए मामलों में 21 देहरादून और छह अन्य जिलों के हैं। इनमें एसएमआइ अस्पताल और बैठियाल लैब के छह-छह, एम्स ऋषिकेश से पांच, दून अस्पताल से चार, आइडीएसपी से तीन, कैलाश अस्पताल से दो और लाल पैथ लैब से एक मामला रिपोर्ट हुआ है।

जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 533 मामले सामने आए हैं। इनमें 446 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 85 अभी सक्रिय हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top