Department

Big Breaking:-देहरादून में स्वाइन फ्लू के 25 नए मरीज, कुल आंकड़ा 408… डेंगू और मलेरिया भी बढ़ा

देहरादून में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के 25 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 408 हो गई है, जिनमें 82 सक्रिय मामले हैं। जिले में डेंगू के 5 नए मामले सामने आए, जिससे कुल संख्या 150 तक पहुंच गई है, और मलेरिया का भी एक नया केस दर्ज हुआ है।

देहरादून। जिले में स्वाइन फ्लू (एच1एन1,इन्फ्लूएंजा) का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को 115 सैंपल की जांच में 25 नये मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 408 पहुंच गई है, जिनमें 324 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 82 मामले सक्रिय हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार संक्रमित नये नौ मरीजों का दून और ऋषिकेश के अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अबतक स्वाइन फ्लू से दो मौतों का मामला आया जिसे डेथ आडिट के बाद दर्ज किया गया है। एच1एन1 संक्रमितों में 224 पुरुष और 184 महिलाएं शामिल हैं।

डेंगू के पांच नए मरीज

देहरादून: जिले में एलाइजा जांच में गुरुवार को पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें दो मरीज देहरादून और तीन अन्य जिलों के हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के कुल मामले 150 पहुंच गए हैं। वहीं, अस्पतालों में 22 का उपचार चल रहा है और 128 स्वस्थ हो चुके हैं।

तीन नये संक्रमित मामलों में दो नौ वर्षीय, तीन वर्षीय, दो वर्षीय और 20 वर्षीय मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 27,839 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 150 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

वहीं, गुरुवार को जिले में मलेरिया का एक नया मामला सामने आया, अबतक मलेरिया के दो मामले आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे के तहत आशा और स्वयंसेवकों ने 11,872 घरों का सर्वे किया और 84,133 कंटेनरों की जांच की। इनमें 310 कंटेनर पाजिटिव मिले।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top