Nainital

Big Breaking:-देहरादून से महज ढाई घंटे दूर ये हिल स्टेशन, मेगा वीकेंड पर लगा सैलानियों का मेला…होटल-होमस्टे और रिसॉर्ट फुल

देहरादून से महज ढाई घंटे दूर ये हिल स्टेशन, मेगा वीकेंड पर लगा सैलानियों का मेला…होटल-होमस्टे और रिसॉर्ट फुल

गांधी जयंती की छुट्टी और मेगा वीकेंड के चलते देहरादून के पास स्थित ये हिल स्टेशन पर्यटकों से गुलजार रहा, जिससे क्षेत्र के होटल, होमस्टे और रिसॉर्ट पूरी तरह बुक हो गए।

चकराता। गांधी जयंती की छुट्टी व वीकेंड के चलते शुक्रवार को चकराता पर्यटकों से गुलजार रहा। गुरुवार रात से ही देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचे, जिससे क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हल-पहल बनी रही। होटल, होमस्टे, रिसॉर्ट और गेस्ट हाउसों में भी पर्यटकों की अच्छी बुकिंग रही।

कुछ वर्ष पूर्व तक चकराता का पर्यटन कारोबार मुख्य रूप से पर्यटन सीजन पर निर्भर था, लेकिन अब यहां वर्षभर पर्यटकों की आवाजाही देखने को मिल रही है। विशेषकर सप्ताहांत और लंबी छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता और आसपास के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं, जिससे स्थानीय पर्यटन कारोबार को मजबूती मिल रही है।

पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिले
शुक्रवार को चकराता के टाइगर फाल, देववन, कोटी कनासर, मोहिला टाप बुग्याल, चिलमिरी टाप, किमोना फाल और मुंडाली समेत विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ रही। प्राकृतिक सुंदरता, ठंडा मौसम, हरियाली और पहाड़ी वातावरण का पर्यटकों ने जमकर आनंद लिया। कई परिवार और युवा समूह प्राकृतिक स्थलों पर घूमते और फोटो खिंचवाते नजर आए।

पर्यटकों की अच्छी आमद से स्थानीय होटल और पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिले रहे। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिगंबर चौहान, अमित जोशी, विवेक अग्रवाल, विक्रम पंवार, अंकित तोमर, शशांक तोमर और रोहन राणा ने बताया कि चकराता क्षेत्र के अधिकांश होटल, होमस्टे, रिसॉर्ट व गेस्ट हाउस पूरी तरह बुक हैं। रविवार तक पर्यटकों की अच्छी बुकिंग है।

पर्यटकों की बढ़ती संख्या का सीधा लाभ होटल और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ स्थानीय व्यापारियों, टैक्सी संचालकों, रेस्टोरेंट संचालकों तथा स्थानीय उत्पादों का कारोबार करने वाले लोगों को भी मिल रहा है। इससे क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है।

पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि चकराता में वर्षभर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ना क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत है। यदि पर्यटन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ ही अन्य पर्यटक गतिविधियों और पार्किंग की व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाए तो चकराता को वर्षभर के प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में और विकसित किया जा सकता है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top