उत्तराखण्ड

Big Breaking:-बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, हरिद्वार में फांसी लगाकर दी जान

बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, हरिद्वार में फांसी लगाकर दी जान

बहुचर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में हुई है।

हरिद्वार। देशभर में चर्चित निठारी कांड के आरोपित रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

कोली कुछ दिन से हरिद्वार में चाय बेचने का काम कर रहा था। उसका शव चाय की दुकान में रस्सी के सहारे फंसे पर लटका मिला है। पुलिस ने अल्मोड़ा निवासी स्वजनों को सूचना देकर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

चाय की दुकान में लगा ली फांसी
शहर कोतवाली की सप्त ऋषि पुलिस चौकी पर सूचना मिली कि सप्त सरोवर रोड लालमाता मंदिर के सामने चाय की दुकान में फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की फचाम सुरेंद्र कोली निवासी ग्राम मंगरुखाल, भिकियासेड़ अल्मोड़ा के रूप में कराई।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top