उत्तराखण्ड

Big Breaking:-भगवानपुर में आरोग्यम अस्पताल में विधायक ममता राकेश के बेटे और डॉक्टर के बीच मारपीट, हथियार लहराने का आरोप

भगवानपुर के आरोग्यम अस्पताल में विधायक ममता राकेश के बेटे अभिषेक राकेश और डॉक्टर के बीच मरीज के इलाज को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जिसमें हथियार लहराने के भी आरोप हैं।

भगवानपुर। भगवानपुर क्षेत्र स्थित आरोग्यम अस्पताल परिसर में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब भगवानपुर विधायक का बेटा एक मरीज के उपचार को लेकर अपने समर्थकों के साथ अस्पताल में पहुंच गया। इस दौरान डॉक्टर के साथ कहांसुनी होने के बाद धक्का मुक्की और मारपीट हो गई। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया। वही अस्पताल प्रबंधन का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने अस्पताल परिसर में हथियार लहराए थे। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जान शुरू कर दी है ।

बताया गया है कि कुछ दिन पहले एक मरीज अस्पताल में उपचार करने आया था इसी दौरान एक चिकित्सक से टकराकर वह नीचे गिर गया और उसके सर में चोट लग गई अस्पताल प्रबंधन की तरफ से उसके उपचार की बात कही गई थी। इस मामले को लेकर बुधवार शाम भगवानपुर विधायक ममता राकेश का बेटा अभिषेक राकेश अपने कई समर्थ के साथ करौंदी स्थित आरोग्यं अस्पताल में पहुंचा।

यहां पर ग्रामीण के उपचार को लेकर उसकी अस्पताल के डॉक्टर से विवाद हो गया विवाद इतना बड़ा की वहां पर कहां सुनी और धक्का मुक्की शुरू हो गई बताया गया है कि देखते-देखते वहां पर मारपीट शुरू हो गई। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। अस्पताल परिसर में मारपीट की सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से मामला शांत कराया वहीं अस्पताल प्रबंधन का आरोप है कि अभिषेक राकेश पक्ष के लोगो की तरफ से पिस्टल हवा में लहराए गए।

जिससे वहां पर दहशत का माहौल हो गया वहीं अभिषेक राकेश ने भी दूसरे पक्ष पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की तरफ से एचआर विवेक अहलावत ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें मारपीट करने और हथियार लहराते के आरोप लगाए हैं वहीं दूसरी तरफ अभिषेक राकेश ने भी पुलिस को तहरीर दी है जिसमें डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

भगवानपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश आने बताया कि इस मामले में पुलिस को दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली है जिनके आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। महेश बाबा जब विधायक ममता राकेश से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल का स्विच ऑफ आया।

घटना से दहशत में मरीज और तीमारदार
आरोग्यं अस्पताल में हुए विवाद के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों व कर्मचारियों में दहशत फैल गई। अस्पताल में मौजूद लोग हंगामा होने पर इधर-उधर भागने लगे। वहीं अस्पताल में मौजूद लोगों को अपनी सुरक्षा की भी चिंता हो गई थी।

मुकदमा दर्ज नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी
भगवानपुर। अस्पताल में हुए इस पूरे प्रकरण को लेकर कर्मचारियों में में काफी रोष है।घटना के बाद अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को सामूहिक तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

अस्पताल के कर्मचारी विशाल कुमार के अलावा विवेक अहलावत, अजय वत्स, विवेकानंद, तुषार अरोड़ा, अभिषेक, आकाश, निशांत राणा, विवेक अवस्थी और आलोक सिंह ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपितो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top