उत्तराखण्ड

Big Breaking:-महंगाई से राहत: देहरादून में नासिक की प्याज 35₹/KG, रेट सुनकर पहुंच गई पब्लिक; 1 दिन में 800 किलो बिकी

देहरादून में नासिक से प्याज की पहली खेप पहुंच गई है, जिसे नाफेड द्वारा 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से वितरित किया जा रहा है। पहले दिन आउटलेट और मोबाइल वैन के माध्यम से 800 किलोग्राम प्याज की बिक्री हुई, जिससे लोगों को महंगाई से राहत मिली।

देहरादून। नासिक से प्याज खेप दून पहुंच गई है। वहीं ,पहले दिन आउटलेट व मोबाइल वैन के जरिये 800 किलोग्राम प्याज का वितरण किया गया है। उधर, प्याज के सस्ते भाव मिलने की खबर फैलते ही आउटलेट व मोबाइल वैन पर ग्राहकों की भीड़ जुटने शुरू हो गई।
नेशनल एग्रीकल्चरल कोआपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नाफेड) की ओर से नासिक से आने वाली प्याज की पहली खेप रविवार देर शाम देहरादून पहुंच गई है। वहीं, सोमवार को आउटलेट, मोबाइल वैन के जरिये प्याज का वितरण शुरू हो गया है। हालांकि, बारिश के बार-बार आने से प्याज की बिक्री प्रभावित होती रही।

सस्ते भाव में प्याज की खबर फैलते ही आउटलेट व मोबाइल वैन पर ग्राहकों की भीड़ जुटने शुरू
नेशनल एग्रीकल्चरल कोआपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन आफ इंडिया लिमिटेड के राज्य प्रमुख अनिमेष शुक्ला ने बताया कि शहर की विभिन्न कालोनियों व चौक-चौराहों पर मोबाइल वैन के जरिये प्याज का वितरण शुरू कर दिया गया है। पहले दिन 800 किलोग्राम प्याज की बिक्री की गई है। लगातार शहर में मोबाइल वैन व आउटलेट में प्याज का वितरण किया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top