उत्तराखण्ड

Big Breaking:-रानीपुर गौशाला में गाय से अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपित गिरफ्तार

रानीपुर गौशाला में गाय से अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने हरिद्वार की एक गौशाला में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपित राजकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने रानीपुर कोतवाली में हंगामा किया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

हरिद्वार। गौशाला में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की एक गौशाला में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य की घटना सामने आने पर सोमवार को हिंदूवादी संगठनों ने रानीपुर कोतवाली में हंगामा किया था।

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की थी। एक पुलिस टीम ने आज आरोपित राजकुमार उर्फ राजू निवासी अतमलपुर बोंगला बहादराबाद को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सोमवार को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक गौशाला में एक व्यक्ति के गाय के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था।

सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता रानीपुर कोतवाली पहुंच गए और आरोपित को मुस्लिम बताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की थी, जिसमें आरोपित की पहचान बोंगला बहादराबाद निवासी अनुसूचित जाति के एक युवक के रूप में हुई थी।

तब हिंदू संगठन के लोग कोतवाली से लौट गए थे। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने कल ही बताया था कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद आज आरोपित की गिरफ्तारी हुई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top