रुद्रपुर के शिव इन्कलेव में नकाबपोश युवकों की फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच जारी
रुद्रपुर की शिव इन्कलेव कॉलोनी में नकाबपोश युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाई, जिससे दो वाहनों के शीशे टूट गए। पुलिस ने मौके से आरोपियों की कार जब्त कर ली है और घटना की जांच में जुट गई है।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की शिव इन्कलेव कॉलोनी में गुरुवार देर रात नकाबपोश युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। आरोप है कि युवकों ने करीब दस राउंड फायर किए। इससे कॉलोनी में अफरातफरी मच गई और दो वाहनों के शीशे भी टूट गए।
बताया गया कि युवती करीब डेढ़ माह से शिव इन्कलेव कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही थी। कॉलोनी के लोगों के अनुसार, उसके घर पर अक्सर युवकों का आना-जाना रहता था। गुरुवार देर रात भी एक युवक उसके घर पहुंचा।