Department

Big Breaking:-रुद्रप्रयाग: चीरबासा के पास मलबा आने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, गौरीकुंड से जाने वाले यात्रियों को रोका

चीरबासा के समीप मलबा आने के बाद डीडीएमए की टीम मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने में जुटी है। मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद ही यात्रियों की आवाजाही शुरू की जाएगी।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर पैदल आवाजाही रोक दी गई। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि चीरबासा के समीप मलबा आने के बाद डीडीएमए की टीम मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने में जुटी है। मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद ही यात्रियों की आवाजाही शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें लगातार मौके की स्थिति पर नजर रख रही हैं।

वहीं, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से संबंधित टीमों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। मार्ग सुचारू होने और केदारनाथ यात्रा दोबारा शुरू किए जाने के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top