उत्तराखण्ड

Big Breaking:-सीएम धामी ने की घोषणा, उत्तराखंड के युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुसार मिलेगी ट्रेनिंग

सीएम धामी ने की घोषणा, उत्तराखंड के युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुसार मिलेगी ट्रेनिंग

उत्तराखंड सरकार उद्योगों की वास्तविक मांग के अनुसार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगी, जिसके लिए फैक्ट्रियों से सीधे समझौता ज्ञापन (एमओयू) किए जाएंगे।

देहरादून। उत्तराखंड में स्थापित हो रहे उद्योगों की जरूरत के अनुरूप युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सरकार संबंधित उद्योगों और फैक्ट्रियों से सीधे समझौता ज्ञापन (एमओयू) कर यह तय करेगी कि उन्हें किन ट्रेड और कौशल में प्रशिक्षित युवाओं की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ कार्यक्रम में युवा प्रतिभाओं से संवाद के दौरान यह जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने तकनीक, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और विकसित उत्तराखंड को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपने विचार रखे।

उपलब्ध हो सकेगा कुशल मानव संसाधन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों की वास्तविक मांग के अनुसार प्रशिक्षण देने से युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और उद्योगों को स्थानीय स्तर पर कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हो सकेगा।

रोजगार को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में काम कर रही है। स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक उत्पादों को आधुनिक तकनीक, ब्रांडिंग और बाजार से जोड़कर नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सगंध मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड की विशिष्ट वनस्पतियों से तैयार सुगंधित उत्पादों और इत्र को हाउस आफ हिमालय के माध्यम से देश और वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे स्थानीय संसाधनों का मूल्यवर्धन होने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका और उद्यमिता के अवसर बढ़ेंगे।

कार्यक्रम में उत्तरकाशी जिले के अनमोल परमार, ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर की वैष्णवी, देहरादून जिले के कालसी की कसिस, अल्मोड़ा जिले के भरत आदि समेत अन्य विद्यार्थियों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की और राज्य के विकास से जुड़े अन्य विषयों पर अपने विचार रखे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top