उत्तराखण्ड

Big Breaking:-हरिद्वार में बेटे ने बाप के सिर पर लाठी-डंडे से किया वार, मौत

हरिद्वार के चंडीघाट बस्ती में एक बेटे ने अपने पिता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

हरिद्वार। चंडीघाट चौकी के निकट चंडीघाट बस्ती में शनिवार सुबह को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां एक बेटे ने अपने पिता के सिर पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चंडीघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

चंडी घाट पूरी नगर निवासी प्रकाश मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। शुक्रवार देर रात किसी बात पर उसने अपने पिता प्यारेलाल (60) के सिर में लाठी और बेलन से वार किया। मौके पर फोरनसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top