उत्तराखण्ड

Big Breaking:-हरिद्वार: सिडकुल में सड़क किनारे मिला नवजात, पुलिस ने अस्पताल भेजा; किसने छोड़ा? जानने के लिए CCTV की जांच

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में सड़क किनारे एक नवजात शिशु मिला, जिसे स्थानीय महिला की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अब नवजात को छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

सिडकुल क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में सड़क किनारे नवजात शिशु मिलने से खलबली मच गई। एक स्थानीय महिला ने इंसानित का फर्ज निभाते हुए नवजात को गोद में लेकर पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने नवजात को अपने संरक्षण में लेकर अस्पताल भिजवा दिया। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

रविवार की सुबह के समय रविदास मंदिर मार्ग से गुजर रहे लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े नवजात पर पड़ी। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। एक स्थानीय महिला ने बच्चे को उठाया और कपड़े से साफ करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

पुलिस ने सरंक्षण में लेकर भिजवाया अस्पताल

112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अपने संरक्षण में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला व बाल विकास विभाग की टीम को मामले की जानकारी दी। नवजात को टीम के सुपुर्द कर दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही पुलिस

सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे नवजात को सड़क किनारे छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। बताया कि नवजात पूरी स्वस्थ और सुरक्षित है। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top