हल्दूचौड़ में नेशनल हाईवे पर एक डंपर की टक्कर से दोपहिया वाहन सवार बाप-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हल्दूचौड़। नेशनल हाईवे में हल्दूचौड़ गायत्री शक्तिपीठ के निकट एक डंपर की चपेट में आकर दोपहिया वाहन सवार बाप बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हादसा इतना दर्दनाक था कि लड़की की मौके पर मौत हो गई। बाप बेटी किच्छा के बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिता पुत्री दुपहिया वाहन से हल्द्वानी से किच्छा की ओर जा रहे थे कि पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिस लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पुलिस ने दोनों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय भेज दिया है।