देहरादून

Big Breaking:-डीएवी कॉलेज देहरादून में 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया, राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय

दून के डीएवी कॉलेज परिसर में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया, जिसे एमडीडीए ने स्थापित किया है।

देहरादून। दून के ऐतिहासिक डीएवी (पीजी) कालेज परिसर में शनिवार को 100 फीट ऊंचे विशाल राष्ट्रीय ध्वज ने आसमान को नई पहचान दे दी। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से स्थापित इस तिरंगे का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैबिनेट मंत्री खजान दास व महापौर सौरभ थपलियाल की उपस्थिति में किया।

शनिवार को जैसे ही विशाल तिरंगा पूरी ऊंचाई पर लहराया, परिसर भारत माता के जयघोष और राष्ट्रगान से गूंज उठा। विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र की अखंडता और गौरव के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

मंत्री जोशी ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता, स्वाभिमान, शौर्य, त्याग व बलिदान का जीवंत प्रतीक है। शिक्षण संस्थानों में ऐसे राष्ट्रीय प्रतीकों की स्थापना युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन व जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में डीएवी कालेज में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यहां 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की घोषणा की थी।

दिसंबर 2025 में भूमि पूजन के बाद अब यह संकल्प मूर्त रूप ले चुका है। कार्यक्रम की शुरुआत कालेज परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। मंत्री गणेश जोशी और खजान दास ने बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी और अखंडता की रक्षा में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

महिलाओं ने गीत, नृत्य की प्रस्तुति से मन मोहा

देहरादून: इनरव्हील क्लब देहरादून की ओर से आयोजित तीज महोत्सव एवं मेगा प्रदर्शनी में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने गीत, नृत्य की प्रस्तुति से मन मोहा। वहीं, पारंपरिक परिधान में रैंप वाक कर संस्कृति का परिचय दिया।

शनिवार को मसूरी रोड स्थित होटल फेयरफील्ड बाय मैरियट में आया सावन झूम के थीम पर तीज महोत्सव एवं मेगा प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि गुरदीप कौर एवं आइआइडब्ल्यूसीसी की पैट्रिशिया हिल्टन ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इसके बाद 25 प्रदर्शनी स्टाल का अवलोकन किया गया।

इसमें पारंपरिक परिधान, ज्वेलरी, हस्तशिल्प, गृह वस्तु, लाइफस्टाइल, उत्सवी सामग्री एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की जमकर खरीदारी की गई। इसके बाद 40 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष समिधा सचदेवा ने बताया कि महिलाओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर क्लब की सचिव सरोज दुदानी, कोषाध्यक्ष शीबा कालरा, संपादक सरोज गुप्ता, आइएसओ ऋतु भसीन, संयोजक मेघा बंसल, एमओसी दिव्या ओबेराय, रेणु टंडन, इंद्राणी पांधी एवं मोनिका अस्थाना मौजूद रहीं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top