उत्तराखण्ड

Big Breaking:-1180 रुपये की बोतल के लिए एसडीएम से वसूले 1200 रुपये, उत्तराखंड में शराब की ओवररेटिंग का खुलासा

भवाली में एसडीएम अनुराग आर्य ने ग्राहक बनकर एक शराब की दुकान पर ओवररेटिंग का खुलासा किया।

भवाली। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासन ने शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग की जांच की।

उपजिलाधिकारी धारी अनुराग आर्य खुद ग्राहक बनकर गुरुवार देर शाम भवाली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकान से 1180 रुपये मूल्य की शराब की बोतल खरीदी। इस पर दुकान पर मौजूद कर्मी ने उनसे 1200 रुपये की मांग की। एसडीएम ने तत्काल आनलाइन पेमेंट कर इस ओवर रेटिंग का प्रमाण जुटाया और अपनी टीम को दुकान की गहन जांच के निर्देश दिए।

छुपाकर रखी गई थी रेट लिस्ट

निरीक्षण में पाया गया कि रेट लिस्ट बाहर ग्राहकों के दिखने वाले स्थान पर लगाने के बजाय दुकान के अंदर छुपाकर रखी गई थी जिससे आम ग्राहकों को शराब के सही मूल्य की जानकारी न मिल सके। इसके अलावा दुकान पर बिक्री के लिए मौजूद शराब की जानकारी भी रेट लिस्ट में दर्ज नहीं पाई गई।

मौके पर मिली अनियमितताओं, ओवर रेटिंग और बोर्ड छिपाने के चलते एसडीएम अनुराग आर्य ने दुकान के खिलाफ चालान की कार्रवाई की संस्तुति की है। एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि संचालक को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में शराब की बिक्री केवल निर्धारित मूल्य पर ही की जाए और मूल्य सूची को ग्राहकों के सामने स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top