उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड में 18 और नेताओं को मिला दायित्व, धामी सरकार ने जारी किए नियुक्ति आदेश

धामी सरकार ने विभिन्न निगमों, परिषदों और समितियों में 18 और भाजपा नेताओं को दायित्व सौंपे हैं।

देहरादून। धामी सरकार की ओर से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाने का सिलसिला जारी है। अब 18 और नेताओं को विभिन्न निगमो, परिषदों व समितियों में दायित्व दिए गए हैं। शासन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

दायित्वधारियों की नई सूची के अनुसार हुकम सिंह कुंवर (चंपावत) को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद में अध्यक्ष बनाया गया है। आचार्य संतोष खंडूड़ी (देहरादून) को जनसंख्या विश्लेषण समिति में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इनके अलावा देवेंद्र सिंह ढैला (नैनीताल) को उत्तराखंड बागवानी परिषद, नितिन गौतम (हरिद्वार) को ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद, मोहिनी पोखरिया (ऊधम सिंह नगर) को राज्य स्तरीय सतर्कता समिति, रामपाल (ऊधम सिंह नगर) को बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति,

मनोज कालाकोटी (चंपावत) को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग और हरीश चंद्र पांडे (नैनीताल) को सिंचाई सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सुभाष बगौली (चंपावत) को पर्यटन विकास परिषद में सलाहकार (सतत पर्यटन) का दायित्व दिया गया है। माधव सेमवाल (चमोली) को बीकेटीसी में सलाहकार नियुक्त किया गया है।

मोहित शर्मा, डा रणवीर सिंह, पारस गोयल, विशाल गुप्ता व ऋतु मित्रा (देहरादून) को गढ़वाल मंडल विकास निगम में गैर सरकारी निदेशक बनाया गया है।

पुष्कर सिंह कोश्यारी (ऊधम सिंह नगर), दयाल सिंह (बागेश्वर), रोहित बिष्ट (चंपावत) को कुमाऊं मंडल विकास निगम गैर सरकारी निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top