उत्तराखण्ड

Big Breaking:-टिहरी के 21 वर्षीय अग्निवीर रोहित सिंह जम्मू में बलिदान, एक साल पहले ही हुए थे सेना में भर्ती

जम्मू में तैनात घनसाली के 21 वर्षीय अग्निवीर रोहित सिंह अपनी सर्विस रायफल से गोली लगने से बलिदान हो गए। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया है।

घनसाली (टिहरी)। जम्मू में तैनात भारतीय सेना में अग्निवीर जनपद टिहरी के घनसाली निवासी 21 वर्षीय रोहित सिंह अपनी ही सर्विस रायफल से गोली लगने से बलिदान हो गए। हालांकि, गोली कैसे लगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

सेना की ओर से अग्निवीर रोहित के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाया गया। शुक्रवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रोहित की बलिदान होने की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

थाना क्षेत्र घनसाली के अंतर्गत पट्टी भिलंग की ग्राम पंचायत मेंदू सिंधवाल गांव निवासी रोहित सिंह एक वर्ष पूर्व ही भारतीय सेना की 20 गढ़वाल राइफल में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे और वर्तमान में जम्मू में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, 10 जून की सुबह रोहित अपनी ही सर्विस रायफल से गोली लगने से बलिदान हो गए। ग्राम पंचायत मेंदू सिंधवाल के ग्राम प्रधान कुंवर सिंह ने बताया कि रोहित ने हाल ही में छह माह की ट्रेनिंग पूरी की थी और इसके बाद जम्मू में उनकी तैनाती हुई थी।

रोहित की बलिदान होने की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में मातम पसरा है और हर आंख नम है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

बलिदानी रोहित के पिता सुरेंद्र सिंह दुबई में होटल में काम करते हैं। रोहित का एक छोटा भाई मोहित है, जो अभी कक्षा नौ में पढ़ रहा है।

क्षेत्र के स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने रोहित के बलिदान को नमन करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि रोहित पर उन्हें गर्व है और देश के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top