Department

Big Breaking:-द्वितीय मंजुल सिंह मांजिला स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता: दून सुपर किंग्स को हराकर दून डेयर डेविल बनी चैंपियन

उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय मंजुल सिंह मांजिला स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल देहरादून में खेला गया। दून डेयर डेविल्स ने दून सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर खिताब जीता।

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में खेला गया।

खिताबी भिड़ंत में दून डेयर डेविल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दून सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम के हरफनमौला खिलाड़ी अरविंद रावत मैन आफ द मैच रहे।

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दून सुपर किंग्स की टीम 19.1 ओवर में 142 रन पर सिमट गई। रुपेश ने 33 और दीपक पुरोहित ने 30 रनों ने अहम योगदान दिया।

वहीं, दून डेयर डेविल्स के मनोज सिंह जयाड़ा ने घातक गेंदबाजी करते हुए महज 18 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि अरविंद रावत ने दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून डेयर डेविल्स ने 15.4 ओवर में चार विकेट खोकर 146 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टीम की ओर से ठाकुर नेगी ने 43 रनों की शानदार पारी खेली, कप्तान विजय जोशी ने 15 रन का योगदान दिया। जबकि, मनबर रावत (नाबाद 26) और अरविंद रावत (नाबाद 24) ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

सोबन सिंह गुसाईं को मैन आफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन, अजय राणा को बेस्ट बालर का पुरस्कार दिया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि सीएयू संरक्षक पीसी वर्मा, दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज कुमार झा और प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने विजेता टीम को ट्राफी के साथ 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।

वहीं, पूर्व महापौर सुनील उनियाल ‘गामा’ और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने उपविजेता टीम को ट्राफी व 18 हजार रुपये की धनराशि के साथ सम्मानित किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं समाज में अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।

सीएयू संरक्षक पीसी वर्मा ने विजेता टीम को अतिरिक्त 11 हजार रुपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में खेलों की अपार संभावनाएं हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top