
देहरादून।
उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद अब नए मंत्रियों के विभागों को लेकर बंटवारे की खबरें भी आ गई है।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पांचों नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया हैं, जिससे सरकार के कामकाज में तेजी लाने की तैयारी है।
हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन विभागों को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग
- मदन कौशिक : मदन कौशिक को वित्त, शहरी विकास, आवास और विधायी एवं संसदीय कार्य जैसे बड़े विभाग मिले हैं है।
- खजान दास : खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन जैसे विभाग मिले है।
- भरत सिंह चौधरी: भरत सिंह चौधरी को परिवहन, MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) और खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग मिले है।
- प्रदीप बत्रा : प्रदीप बत्रा को पेयजल, जनगणना और पुनर्गठन विभाग दिए गए है।
- राम सिंह कैड़ा: राम सिंह कैड़ा को आयुष एवं आयुष शिक्षा, ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी है।
माना जा रहा है कि जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी कर विभागों का अंतिम बंटवारा घोषित किया जाएगा।









