Nainital

Big Breaking:-लस्सी बनाने में खर्च हो गई 65.40 लाख की बिजली, बिल देख उड़े होश

हल्द्वानी में एक लस्सी की दुकान को स्मार्ट मीटर लगने के बाद एक महीने का 65.40 लाख रुपये का बिजली बिल मिला, जिससे व्यापारी परिवार सदमे में है।

हल्द्वानी, मटर गली स्थित लस्सी की दुकान का एक महीने का बिजली बिल 65 लाख 40 हजार रुपये आने से व्यापारी परिवार के होश उड़ गए। दुकान में स्मार्ट मीटर लगने के बाद आया बिल देखकर परिवार परेशान है।

व्यापारी जसवीर सिंह जस्सी दी लस्सी के नाम से दुकान संचालित करते हैं। उनके पुत्र जसपाल सिंह ने बुधवार सुबह मटर गली व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी।

एक महीने का बिल 65.40 लाख

जसपाल सिंह के अनुसार, परिवार अब तक बिजली के सभी बिलों का भुगतान समय पर करता रहा है। इसके बावजूद स्मार्ट मीटर लगने के बाद करीब एक महीने का बिल 65.40 लाख रुपये आया है। इतनी बड़ी धनराशि का बिल देखकर पूरा परिवार मानसिक तनाव में है।

परिवार ने विद्युत विभाग से बिल की तत्काल जांच कर उसे ठीक कराने की मांग की है।मामले को लेकर एसोसिएशन अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली ने विद्युत विभाग के जेई साकेब से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

इसके बाद अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली और महामंत्री अतुल कुमार गुप्ता ने विभाग के महाप्रबंधक, एसडीओ, कनिष्ठ अभियंता समेत अन्य अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। एसोसिएशन ने स्मार्ट मीटर की उच्चस्तरीय जांच कराने और बिल में गड़बड़ी दूर कर संशोधित बिल जारी करने की मांग उठाई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top