Department

Big Breaking:-भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हुए 73 कैडेट, इन्हें मिला चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ मेडल

आर्मी कैडेट कॉलेज के 73 कैडेट स्नातक उपाधि प्राप्त कर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हुए। आईएमए कमांडेंट ले. जनरल नागेंद्र सिंह ने उन्हें उपाधि प्रदान की और शुभकामनाएं दीं।

देहरादून। आर्मी कैडेट कालेज (एसीसी) के 73 कैडेट शनिवार को स्नातक उपाधि प्राप्त कर भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की मुख्यधारा में शामिल हो गए। आईएमए के चेटवुड सभागार में आयोजित एसीसी के 127वें दीक्षा समारोह में अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल नागेंद्र सिंह ने कैडेटों को उपाधि प्रदान की।

उपाधि प्राप्त करने वाले कैडेट अब आईएमए में एक वर्ष का सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल होंगे। स्नातक होने वाले 73 कैडेटों में 32 विज्ञान और 41 कला वर्ग के छात्र शामिल हैं।

कैडेटों को दीं शुभकामनाएं 

कमांडेंट ने कहा कि एसीसी ने देश को बड़ी संख्या में उत्कृष्ट और जांबाज सैन्य अधिकारी दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कैडेटों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है और अब देश की आन, बान और शान बनाए रखने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्कृष्टता को बनाए रखने का आह्वान किया।

कमांडेंट ने कहा कि चरित्र, आत्म-अनुशासन, साहस, प्रेरणा, सकारात्मक दृष्टिकोण और पेशेवर दक्षता एक सफल सैन्य अधिकारी की पहचान हैं। इससे पूर्व एसीसी के प्रधानाचार्य डा. नवीन कुमार ने कालेज की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। एसीसी विंग के कमांडर ब्रिगेडियर पीयूष खुराना ने सभी कैडेटों को शुभकामनाएं दीं।

पुरस्कार विजेता

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ मेडल

  • स्वर्ण पदक : नवीन (हरियाणा)
  • रजत पदक : अवनीश कुमार मिश्रा (उत्तर प्रदेश)
  • कांस्य पदक : हर्षराज (झारखंड)


कमांडेंट सिल्वर मेडल

  • सर्विस विषय : अमनप्रीत सिंह (पंजाब)
  • कला वर्ग : अवनीश कुमार मिश्रा
  • विज्ञान वर्ग : नवीन
Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top