Department

Big Breaking:-धारचूला के घटखोला में कार खाई में गिरी, 75 वर्षीय बुजुर्ग चालक की मौत

धारचूला के घटखोला के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय 75 वर्षीय चालक कमल राम जौहरी ने दम तोड़ दिया।

धारचूला । तहसील क्षेत्र के घटखोला के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। अस्पताल लाए जाने के दौरान घायलों में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सिन्याखोला गांव निवासी ग्रामीण धारचूला से खरीदारी कर कार से घर की ओर लौट रहे थे। अपराह्न लगभग दो बजे तहसील मुख्यालय से दो किमी दूर घटखोला पुल के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

कार चालक 75 वर्षीय कमल राम जौहरी और वाहन में सवार गजेंद्र थापा और नर सिंह धामी घायल हो गये। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला।

घायलों को अस्पताल ले जाए जाने के दौरान चालक कमल राम जौहरी ने दम तोड़ दिया। दोनों घायल अस्पताल में भर्ती है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मृतक के परिजनों का इंतजार कर रही है। स्वजन के आने के बाद पंचायतनामे और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top