Department

Big Breaking:-देहरादून मे यहां कार बनी आग का गोला, बाल बाल बचे सवार

कोतवाली डोईवाला

आज दिनाँक 15/08/2025 को कार संख्या – UK17 C 0090 क्रेटा, जिसे कार चालक दीपचंद पुत्र चमन लाल निवासी ग्राम हालू माजरा थाना भगवान पुर हरिद्वार चला रहा था तथा उक्त वाहन में संजय गोस्वामी पुत्र हरी गिरी निवासी ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून व रजनीश कुमार पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी करगी ग्रांट देहरादून सवार थे, जो देहरादून से ऋषिकेश जा रहे थे।

हर्रा वाला चौकी के पास लक्ष्मण सिद्ध मंदिर जाने वाली रोड के पास अचानक कार में आग लग गई, घटना की सूचना पर डोईवाला पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर फायर सर्विस को बुलाया गया तथा दमकल के वाहनो की मदद से आग पर काबू पाया गया।

आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई, कार सवार तीनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top