उत्तराखण्ड

Big Breaking:-बागेश्वर के घटबगड़ में मकान पर गिरा विशालकाय आम का पेड़, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य

बागेश्वर के घटबगड़ में तेज हवाओं के कारण एक विशालकाय आम का पेड़ नरेश के मकान पर गिर गया। परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।

बागेश्वर। मंगलवार अपराह्न बागनाथ वार्ड के घटबगड़ क्षेत्र में एक मकान पर विशालकाय आम का पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टल गया।

घटना में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि घटबगड़ निवासी नरेश के मकान के ऊपर एक विशालकाय आम का पेड़ खड़ा था।

मंगलवार को तेज हवाओं के चलते पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे उनके मकान की छत पर गिर गया। उस समय उनकी बेटी बुलबुल मकान की छत पर झाड़ू लगा रही थी।

पेड़ टूटने की तेज आवाज सुनते ही वह तुरंत वहां से भाग गई, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं घर के अंदर मौजूद बेटा लव भी सुरक्षित बच गया।

घटना के समय नरेश काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। पेड़ गिरने से मकान और घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

सभासद नवीन रावल ने कहा कि जिस परिवार के मकान पर पेड़ गिरा है, वह आर्थिक रूप से कमजोर है।

ऐसे में आपदा प्रबंधन के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top