Department

Big Breaking:-केदारनाथ यात्रा: सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर दोगुनी होगी शटल सेवा, मिलेंगी पिंक टैक्सी

केदारनाथ यात्रा के लिए सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर शटल वाहनों की संख्या दोगुनी की जा रही है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

देहरादून। केदारनाथ यात्रा में बढ़ती भीड़ और सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच परिवहन दबाव को देखते हुए इस बार शटल सेवा को लगभग दोगुना किया जा रहा है।

परिवहन विभाग ने इस मार्ग पर 200 शटल वाहन संचालित करने का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को लंबा इंतजार न करना पड़े। स्थानीय स्तर पर मनमाना किराया वसूली पर भी रोक लग सकेगी।

अभी इस मार्ग पर 90 वाहन शटल सेवा के अंतर्गत चल रहे हैं, लेकिन यात्रा सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 110 अतिरिक्त वाहन लगाए जाएंगे।

इसके लिए गढ़वाल संभाग के सभी एआरटीओ कार्यालयों को वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग के अनुसार सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक शटल सेवा का किराया 50 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है।

भुगतान को पारदर्शी बनाने के लिए आफलाइन के साथ-साथ क्यूआर कोड आधारित आनलाइन भुगतान सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि यात्रियों से अतिरिक्त वसूली की शिकायतें न हों।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक टैक्सी

यात्रा मार्ग पर महिला यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इस बार पिंक टैक्सी सेवा भी शुरू की जाएगी। इससे महिला यात्रियों को अलग और सुरक्षित परिवहन विकल्प मिलेगा।

आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शटल सेवा को विस्तार दिया जा रहा है। वाहनों के संचालन की निगरानी के लिए कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।

निरीक्षण के बाद लिया गया निर्णय

परिवहन विभाग की टीम दो दिन पहले यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर लौटी है। निरीक्षण में पाया गया कि केदारनाथ यात्रा के दौरान सोनप्रयाग से गौरीकुंड खंड पर सबसे अधिक दबाव रहता है, इसलिए यहां वाहन संख्या बढ़ाना जरूरी है।

रास्ते में खराबी तो तुरंत पहुंचेगी तकनीकी मदद

चारधाम यात्रा मार्ग पर वाहन खराब होने की स्थिति में राहत के लिए मोबाइल तकनीकी वैन भी सक्रिय कर दी गई हैं। प्रथम चरण में आठ मोबाइल तकनीकी वैन यात्रा मार्गों पर भेजी गई हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top