Department

Big Breaking:-चितई मंदिर के पास दो कारों की भीषण टक्कर, एक गाड़ी 50 मीटर खाई में गिरी; दंपति गंभीर रूप से घायल

अल्मोड़ा जिले के चितई मंदिर के निकट बाड़ेछीना मार्ग पर कालीधार बैंड के पास दो कारों की भीषण टक्कर हुई, जिसमें एक कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

एसडीआरएफ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल लोगों को बचाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

अल्मोड़ा जिले के चितई मंदिर से करीब दो किमी आगे बाड़ेछीना मार्ग पर कालीधार बैंड के पास बड़ा हादसा होने से टल गया।

दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत होने के बाद एक कार 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। एसडीआरएफ पुलिस ने हादसे में गंभीर घायलों को मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने के बाद अस्पताल भिजवाया।

सोमवार को करीब 11:25 बजे मारुति स्विफ्ट (यूके04 एई 0754) और मारुति (के-10 यूपी 32डीके6325) के बीच कलीधार बैंड के पास जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति के-10 कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

कार में सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस और एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपती को सुरक्षित रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

हादसे में मोहन सिंह नेगी (58) और उनकी पत्नी राधिका नेगी (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों आ अस्पताल में उपचार चल रहा है।

वाहन चलाते समय बरतें ये सावधानियां

– मोड़ों पर गति नियंत्रित रखें
– ओवरटेक केवल साफ-सुथरे और सुरक्षित स्थान पर करें
– मोबाइल फोन का उपयोग न करें
– वाहन के बीच पर्याप्त दूरी रखें
– वाहन की स्थिति की पूर्व जांच
– सीट बेल्ट अवश्य पहनें
– खराब मौसम में अतिरिक्त सावधानी
– थकान में वाहन न चलाएं

सड़क हादसे में घायल दोनों को अस्पताल पहुंचा दिया है। दोनों की स्थिति सामान्य है। सर्दियों में हादसे न हो इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। -देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top